यह अत्यन्त ही हर्ष का विषय है कि बार एसोसिएशन बालोतरा द्वारा अधिवक्ता डायरी 2026 का प्रकाशन किया जा रहा है। बार एसोसिएशन बालोतरा का यह निश्चित ही एक सराहनीय पहल एवं प्रयास है। इस डायरी में अधिवक्तागण से संबंधित रोजमर्रा के न्यायिक कार्यों में आने वाली उपयोगी सामग्री का समावेश किया गया है जो निःसंदेह अधिवक्तागण के दैनिक क्रियाकलापो एवं गतिविधियो में सहायक सिद्ध होगी।
अधिवक्तागण विषम परिस्थितियो में भी पूरी दक्षता और निष्ठा से काम करते है। आमजन के अधिकारो की रक्षा करते हुये विधि के अनुसार अपने संवैधानिक दायित्वो का निर्वहन करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये जिससे कि पक्षकारो को सुलभ और शीघ्र न्याय मिल सके।
मैं इस डायरी के प्रकाशन के लिये बार एसोसिएशन को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाला नया साल सभी के लिये मंगलकारी हो।
शुभकामनाओ सहित ।
श्री रामचंद्र चौहान
ACJ & JM Court, Balotra