Shri Umerdin Mehar

  • Home
  • Shri Umerdin Mehar
advanced divider

!! मदद !!

कई बार ऐसा देखा जाता है कि जूनियर अधिवक्ता कोई काम करने में सीनियर अधिवक्ता की मदद लेने से कतराते हैं। मदद लेने से कतराने के कुछ कारण यह है :-

  1. अन्य लोग उन्हें कमजोर समझने लगेगे।
  2. मदद न मिलने के डर से मदद नहीं मांगते।
  3. स्वाभिमान को ठेस लगेगी।
  4. ‘अंहकार” की “मैं किसी से मदद क्यू सांगू”।

लेकिन काम को बेहतर बनाने के लिए उस काम के जानकारी से मदद मांगना बुरा नहीं है क्योंकि इससे काम और अच्छा होगा और आपकी तारीफ होगी इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम अच्छा न होने से व्यक्ति तनाव युक्त रहता है।

मदद कब मांगे : –

  1. जब भी किसी काम, विषय या मुद्दे के बारे में आपको पूरी जानकारी न हो तब निसंकोच उसके जानकार से मदद लेनी चाहिए।
  2. जब एक काम को करने से आपसे बार-बार गलती हो रही हो तब भी जानकारों से जरूर मदद लेनी चाहिए।
  3. किसी काम को करने में अगर आप उलझन महसूस करें तब भी उस काम के जानकार से मदद मांग लेनी चाहिए।

उमरदीन मेहर, एडवोकेट,

ठि. मेहरगढ़, अजीत